Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो ऐसा वायरल हो जाता है, जो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन जाता है। ऐसा ही एक वीडियो चीन से सामने आया है। यह वीडियो ऐसा है, जिसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर जबरदस्त चर्चा छेड़ दी है। दरअसल, चीन के लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म Douyin पर एक पॉपुलर इन्फ्लुएंसर लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। इस दौरान कुछ ऐसा हो जाता है, जिसने महिला के लाखों फॉलोअर्स कुछ ही सेकंड में कम कर दिए।
वीडियो देखकर चौंक जाएंगे आप
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे। वीडियो में आप देख पाएंगे कि इंफ्लुएंसर सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। इस दौरान अचानक एक टेक्निकल गड़बड़ी हो जाती है। इसके बाद महिला के चेहरे की असलियत नजर आ जाती है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि महिला ने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान ब्यूटी फिल्टर का इस्तेमाल किया था। जो कुछ सेकंड के लिए हट जाता है। इससे लोगों को महिला का नेचुरल चेहरा दिख जाता है। बस फिर क्या था.. महिला के वीडियो ने इंटरनेट पर तूफान खड़ा कर दिया। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख पाएंगे कि फिल्टर ऑन रहने के दौरान इन्फ्लुएंसर का चेहरा बेहद साफ, चमकदार और परफेक्ट फीचर्स के साथ दिख रहा होता है। आप महिला की बड़ी आंखें, शार्प जॉ लाइन और ग्लोइंग स्किन भी देख सकते हैं। हालांकि, जैसे ही फिल्टर हटता है.. स्क्रीन पर उसका असली चेहरा दिख जाता है। वीडियो में महिला का प्राकृतिक स्किन टोन दिख जाता है, जो पहले से बिल्कुल ही अलग था। यह बदलाव भले ही कुछ सेकंड के लिए था, लेकिन इतनी ही देर में महिला के फॉलोअर्स तेजी से कम होते हैं। वीडियो को एक्स पर @ClownWorld नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद इन्फ्लुएंसर को करीब 1 लाख 40 हजार फॉलोअर्स का नुकसान हो जाता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
