वायरल न्यूज़

'कैसा वर ढूंढ रही हैं आप?', लड़के के इस सवाल पर लड़की ने जो जवाब दिया, वह सुन शर्म से लाल-गुलाबी हो गया छोरा

शिवरात्रि के मौके पर इस लड़की का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। वीडियो में लड़की ने एक लड़के के सवाल पर ऐसा जवाब दिया कि सवाल पूछने वाला लड़का खुद ही शरमा गया।

Image

सोशल मीडिया पर छा गई यह लड़की (X/@veejuparmar)

शिवरात्रि पर पूरा देश भगवान भोलेनाथ के भक्ति में डूबा हुआ नजर आया। सुबह से ही मंदिरों में महादेव के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। हर कोई भगवान शिव के चरणों में गिरकर दुआ में कुछ ना कुछ अपने लिए मांग रहा था। चूंकि महादेव अत्यंत भोले-भाले माने जाते हैं तो वे अपने भक्तों पर तुरंत ही प्रसन्न हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी शिवरात्रि की धूम खूब देखने को मिली। जहां शिवरात्रि पर शिव मंदिर पहुंचे भक्तों के कई वीडियो वायरल हुए लेकिन इस लड़की के वीडियो ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

भगवान शिव से कैसा वर मांगा आपने?

शिवरात्रि के मौके पर यह लड़की फिलहाल इंटरनेट सेंसेशन बनी हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की शिव मंदिर से भगवान शंकर के दर्शन कर बाहर निकल रही है। तभी एक कंटेंट क्रिएटर लड़का अपने हाथ में कैमरा और माइक लिए पहुंच जाता है। वह उस लड़की को रोककर पूछता है कि आप कैसा वर ढूंढ रही हैं? इस पर लड़की चौंक जाती है और वह पूछती है क्या! फिर लड़का अपनी बात को बदलते हुए पूछता है कि आपने शिव जी से क्या मांगा?

वीडियो पर लोगों ने खूब लुटाया अपना प्यार

लड़के के इस सवाल पर लड़की ने जो जवाब दिया वह सुनकर लड़का शर्म से गुलाबी हो गया। दरअसल, लड़की ने कहा कि, "कुछ मांगे नहीं, आपके जैसा वर ढूंढ रहे हैं।" यह सुनते ही लड़का मुस्कुरा देता है और लड़की की भी प्यारी सी स्माइल कैमरे में कैद हो जाती है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @veejuparmar नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

वीडियो पर लोगों ने लड़के के खूब लिए मजे

वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां कई लोगों ने लड़की की खूबसूरती और प्यारी सी स्माइल की जमकर तारीफ की है तो कई लोगों ने लड़के के शर्माने पर मजेदार कमेंट कर खूब चटकारे लिए हैं। जैसे एक यूजर ने लड़की की खूबसूरती की तारीफ करते हुए लिखा, "यहां तो कोई भी पिघल जाएगा।" दूसरे ने लड़के के मजे लेते हुए लिखा, "अब भाई को चार दिन नींद नहीं आएगी।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article