VIDEO: चालाक ही नहीं चोर भी निकला कौआ, नजारा देखकर आंखों पर यकीन ना होगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 11, 2025, 02:39 PM IST

Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि चालाक कौआ छत पर पहुंचा और कपड़े सुखाने का हैंगर लेकर उड़ गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसपर सहज भरोसा नहीं होता है।

Viral Video: सबसे चालाक पक्षी की बात होती है तब दिमाग में एक पक्षी का नाम जरूर आता है। वो पक्षी है कौआ, जिसे बुद्धिमान पक्षी भी माना जाता है। कौआ इतना चालाक पक्षी है कि इससे जुड़े किस्से भी स्कूली किताबों में पढ़ाए जाते रहे हैं। मगर क्या हो जब वही चालाक और शातिर चोर भी निकल आए। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही होश उड़ाने वाला वीडियो सामने आया है।

शातिर चोर निकला कौआ

वायरल वीडियो में ऐसा कुछ नजर आता है जिसपर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। इसमें देखेंगे कि छत पर हैंगर पर कपड़े सूख रहे हैं। फ्रेम में यहां एक सामान्य नजर दिखाई पड़ता है। मगर इसी बीच एक कौआ छत पर पहुंचा और उसी हैंगर को अपनी चोंच में दबा लिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर यकीन करना मुश्किल होता है।

End of Feed