VIDEO: नदी में पानी पी रहा था तेंदुआ, घात लगाए मगरमच्छ ने ऐसे किया शिकार, देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक तेंदुआ नदी किनारे पानी पी रहा था। अचानक अंदर से एक मगरमच्छ निकलता है और खतरनाक अंदाज में उसपर हमला कर देता है। इस नजारे को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • तेंदुए पर मगरमच्छ ने किया हमला
  • नजारा देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर केवल इंसान ही नहीं बल्कि जानवरों के भी एक से एक वीडियो वायरल (Today Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Animal Video) तो इतने खतरनाक होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Wildlife Video) काफी फनी भी होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Shocking Video) दिल को छूने वाले होते हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि यूजर्स जानवरों के वीडियो को भी काफी पंसद करते हैं और उनपर लाखों-करोड़ में व्यूज भी आते हैं। इसी कड़ी में जानवरों का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Crocodile Attack on Leopard

मगरमच्छ का खतरनाक अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

आज तक आपने कई जानवरों को आपस में लड़ते हुए देखा होगा। या फिर एक-दूसरे का शिकार करते हुए भी देखा होगा। इनमें कुछ वीडियो तो इतने खतरनाक होते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक तेंदुआ नदी किनारे खड़े होकर आराम से पानी पी रहा है। उसे बिल्कुल भी भनक नहीं लगता है कि उसके साथ क्या होने वाला है? पानी के अंदर विशालकाय मगरमच्छ घात लगाए बैठा था। कुछ सेकेंड बाद मगरमच्छ इस तरह हमला करता है जिसे देखकर आप भी सहम जाएंगे। दिल थामकर देखें वीडियो...

End of Feed