वायरल न्यूज़

Video: नेवले के सामने जान की 'भीख' मांगता दिखाई दिया सांप, देखें फिर क्या हुआ

Snake and Mongoose Fight Video: मुजफ्फरनगर के भोपा मोरना मार्ग से एक सांप और नेवले की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप देख पाएंगे कि नेवले के सामने सांप अपने जान की भीख मांगता दिख रहा है।

Image

सांप और नेवले की शॉकिंग लड़ाई

KEY HIGHLIGHTS
  • मुजफ्फरनगर के भोपा मोरना मार्ग का मामला
  • इंटरनेट पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा वीडियो
  • बीच सड़क पर होने लगी सांप और नेवले की लड़ाई

Snake and Mongoose Fight Video: सांप और नेवले की दुश्मनी ऐतिहासिक है। अक्सर आपने देखा होगा कि सांप और नेवला एक-दूसरे की जान के दुश्मन बने रहते हैं। सांप को देखते ही नेवला का खून उबाल मारने लगता है। इसके बाद वह सांप को नोच-नोचकर उसकी जान निकाल लेता है। बरसात के दिनों में अक्सर सांप और नेवले की लड़ाई किसी खेत में देखने को मिल जाती है। इसी क्रम में यूपी के मुजफ्फरनगर से एक रोमांचक वीडियो सामने आया है।

वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

मुजफ्फरनगर के भोपा मोरना मार्ग से एक सांप और नेवले की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक नेवला सड़क के बीचोंबीच खुलेआम गुंडई करता दिख रहा है। ऐसा लगता है कि सांप को अपने सामने देख उसका दिमाग खराब हो गया है। इसके बाद वह जानबूझकर सांप से भिड़ने पहुंच जाता है। दूसरी तरफ सांप अपनी जान बचाकर भागता नजर आता है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख पाएंगे कि नेवले के सामने सांप अपने जान की भीख मांगता दिख रहा है। वह एक दो बार नेवले से टक्कर लेने की कोशिश भी करता है, लेकिन उसके गुस्से के सामने सांप की हालत खराब हो जाती है। आप देख सकते हैं कि सड़क के बीचोबीच सांप और नेवले में काफी देर तक लड़ाई चलती रहती है। आप देख सकते हैं कि अंत में सांप अपनी जान बचाकर वहां से भाग जाता है। इस दौरान किसी ने अपने फोन से वीडियो रिकॉर्ड करके इंटरनेट पर डाल दिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article