वायरल न्यूज़

Viral Video: फैक्ट्री में इतने गंदे तरीके से तैयार होता है मैंगो जूस, देखकर निकल जाएगी उल्टी

Viral Video: वीडियो में जो सबसे हैरान करने वाली चीज देखने को मिलती है, वह यह है कि मैंगो जूस बनाने के लिए सिर्फ आम का ही इस्तेमाल नहीं किया जाता बल्कि बहुत सारा कैमिकल मिलाया जाता है।

Image

फैक्ट्री में ऐसे बनता है मैंगो जूस (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • फैक्ट्री में बनता दिखा मैंगो जूस
  • फूड व्लॉगर ने शेयर किया वीडियो
  • कैमिकल मिलाकर बनाया गया जूस

Viral Video: आपने मैंगो जूस जरूर पिया होगा। दशकों से लोगों के लिए मैंगो जूस एक बेहतरीन ड्रिंक्स रहा है। हर किसी ने इन बोतलबंद ड्रिंक्स को कभी न कभी जरूर पिया है। अगर आप भी मैंगो जूस के शौकीन हैं तो हम आपके लिए एक वीडियो लेकर आए हैं। इस वीडियो को देखकर आप अपना माथा जरूर पकड़ लेंगे। यह वीडियो एक फैक्ट्री का है, जहां मैंगो जूस बनाया जा रहा है। आप देख पाएंगे कि फैक्ट्री में बहुत ही गंदे तरीके से मैंगो जूस बनाया जा रहा है।

वीडियो देखकर उड़ जाेंगे आपके होश

वीडियो में जो सबसे हैरान करने वाली चीज देखने को मिलती है, वह यह है कि मैंगो जूस बनाने के लिए सिर्फ आम का ही इस्तेमाल नहीं किया जाता बल्कि बहुत सारा कैमिकल मिलाया जाता है। इसके साथ ही बहुत ही गंदे तरीके से इसे बनाया जाता है। एक कंटेंट क्रिएटर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जूस प्रोसेसिंग प्लांट का यह चौंकाने वाला वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि पीले रंग का कुछ तरल पदार्थ लाल और नारंगी रंग के फूड कलर के साथ मिलाकर मैंगो जूस बनाया जाता है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि मैंगो जूस बनाने के लिए शुगर सिरप के साथ ही अन्य कैमिकल का भी इस्तेमाल किया जाता है। सबसे अंत में लिक्विड को प्लास्टिक पेपर पैकेट में भरा जाता है। और फिर बड़े कार्टन में इन पैकेटों को पैक कर दिया जाता है। वीडियो देखकर आप हैरान रह जाएंगे। वीडियो को yourbrownasmr नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article