वायरल न्यूज़

Video: बिना बात के गुस्साई दुल्हन और सबके सामने दे दिया दूल्हे को जोरदार धक्का, देखें फिर क्या हुआ

Dulha Dulhan Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा बारात लेकर बैंक्वेट हॉल में पहुंच चुका है। इसके साथ ही दुल्हन की भी बैंक्वेट हॉल में एंट्री हो चुकी है। दूल्हा जैसे ही अपनी दुल्हन को देखता है, उसके स्वागत के लिए खड़ा हो जाता है।

Image

बिना बात के गुस्साई दुल्हन (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • गुस्साई दुल्हन का ऐसा रूप नहीं देखा होगा
  • बिना बात के दूल्हे को धक्का दे देती है दुल्हन
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Dulha Dulhan Video: भारत में शादियां बेहद खास होती हैं। आपने देखा होगा कि शादी के दौरान जयमाला की रस्म अपनाई जाती है। इस दौरान दूल्हा अपनी दुल्हन को और दुल्हन अपने दूल्हे को वरमाला पहनाते हैं। जयमाला के पहले दुल्हन की बहुत ही शानदार एंट्री होती है। आज कल दुल्हन की एंट्री भी बहुत ही खास तरीके से होने लगी है। हालांकि, कई बार एंट्री के दौरान कुछ गड़बड़ हो जाती है। जो दुल्हन को पसंद नहीं आती है। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिसमें दुल्हन अपना गुस्सा प्रकट करती नजर आती है।

आपने नहीं देखा होगा दुल्हन का ऐसा रूप

इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा बारात लेकर बैंक्वेट हॉल में पहुंच चुका है। इसके साथ ही दुल्हन की भी बैंक्वेट हॉल में एंट्री हो चुकी है। दूल्हा जैसे ही अपनी दुल्हन को देखता है, उसके स्वागत के लिए खड़ा हो जाता है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा स्टेज पर खड़े होकर अपनी दुल्हन को ऊपर बुलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाता है। देखें वीडियो-

इसी दौरान बहुत ही हैरान करने वाली चीज होती है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन किसी बात से नाराज होती है और वह सारा गुस्सा अपने दूल्हे पर निकाल देती है। देखा जा सकता है कि दुल्हन अपने दूल्हे का हाथ नहीं पकड़ती है और दूल्हे को धक्का देते हुए स्टेज पर चढ़ जाती है। सिर्फ यही नहीं दुल्हन गुस्से में स्टेज के किनारे जा खड़ी हो जाती है। इसके बाद दूल्हे की हिम्मत नहीं होती है कि वह दुल्हन को कुछ बोल सके। वहीं शादी में आए रिश्तेदार और मेहमान दुल्हन का यह रूप देखकर हैरान रह जाते हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article