जेन जी का नया अंदाज...कान में ईयरफोन लगाकार डांस करते नजर आए युवा, ट्रेंड में साइलेंट डीजे

Viral Video: दुर्गा पूजा और विसर्जन जुलूस के दौरान अक्सर तेज लाउडस्पीकर और डीजे के शोर-शराबे की चर्चा होती है। लेकिन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस लेटेस्ट वीडियो ने टेक्नोलॉजी और परंपरा के एक नए संगम से लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो में विसर्जन जुलूस में शामिल लोग कानों में वायरलेस 'साइलेंट डीजे' हेडफोन पहनकर बिना किसी ध्वनि प्रदूषण के सड़कों पर झूमते और नाचते नजर आ रहे हैं।

Viral Video: त्योहारों के मौसम में अक्सर यह बहस छिड़ जाती है कि उत्सव की खुशी में ध्वनि प्रदूषण और बुजुर्गों, मरीजों या छात्रों की असुविधा का ध्यान कैसे रखा जाए। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने इस समस्या का ऐसा अनोखा और इनोवेटिव हल दिखाया है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। दरअसल, विसर्जन जुलूस का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। आमतौर पर विसर्जन यात्राओं में बड़े-बड़े साउंड सिस्टम और डीजे का इस्तेमाल होता है, जिनकी तेज आवाज से आसपास के घर और दुकानें कांप उठती हैं। लेकिन इस बार युवाओं की टोली ने 'साइलेंट डीजे' (Silent DJ Video) का सहारा लिया।

End of Feed