कई बार सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) हो जाते हैं, जो संयोग और आस्था के बीच की दीवार को मिटा देते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि नंदी महाराज की तरह एक गाय शिव मंदिर के सामने बिल्कुल शांति से बैठी हुई है। उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह महादेव के इंतजार में हो। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान होने के साथ-साथ भावुक भी हो रहे हैं।
नंदी महाराज की तरह मंदिर की चौखट पर बैठी गाय (Instagram/@reelsbyniks)
ये भी पढ़ें:
मंदिर की चौखट पर बैठी गाय
वायरल हो रहा यह वीडियो (Video) सप्तकोटेश्वर मंदिर (Saptakoteshwar Temple) का बताया जा रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि गाय ठीक उसी दिशा में बैठी है, जिस तरह हर शिव मंदिर में उनके सवारी नंदी महाराज (Nandi Maharaj) भगवान शिव (God Shiva) की ओर अपना मुंह करके बैठते हैं। यहीं इस वायरल वीडियो की सबसे खास बात है। जिसकी वजह से यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। गाय का यह अंदाज बिल्कुल नंदी महाराज की तरह ही लग रहा है। बिल्कुल शांत, स्थिर और गहरी भक्ति में डूबी हुई।
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सप्तकोटेश्वर मंदिर (Saptakoteshwar Temple) में इस नजारे को देखकर वहां मौजूद कुछ श्रद्धालु कुछ पल के लिए रुक गए और उस गाय को भी अपने आस्था का हिस्सा मान लिया। फिलहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे इंस्टाग्राम पर @reelsbyniks नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो (Video) पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां कई लोगों ने इसे एक खास और दिल छू लेने वाला पल बताया तो वहीं कई लोगों ने इसे आस्था से जोड़कर देखा।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
