Viral Video: चटकारे लेकर गोलगप्पे खा रही थी गाय, अंदाज देख लोगों के मुंह में आ गया पानी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक गाय चटकारे लेते हुए गोलगप्पे खाते हुए नजर आ रही है। जिसने भी गाय का स्वैग देखा वो देखता ही रह गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • गोलगप्पे खाते हुए नजर आई गाय
  • अंदाज देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है, यहां कब, क्या वायरल (Today Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है। जबकि, कुछ नजारों को देखकर लोग खुशी (Funny Video) से उछल पड़ते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Animal Video) तो सीधे दिल को छू लेते हैं और यूजर्स उसे बार-बार देखना पसंद करते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो (Shocking Video) वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक गाय चटकारे लेकर गोलगप्पे खा रही है। जिसने भी गाय का यह अंदाज देखा वो देखता ही रह गया।

Cow Eat Golgappa

गाय का अनोखा स्वैग (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

भारत में गोलगप्पे को लेकर लोगों में काफी क्रेज है। कुछ लोग तो गोलगप्पे के दीवाने होते हैं और दबाकर रोजाना खाते हैं। आप में से भी कई लोगों का गोलगप्पा फेवरेट होगा। लेकिन, अगर आप से पूछा जाए कि किसी जानवर को गोलगप्पे खाते देखा है, तो शायद आपका जवाब ना ही होगा। कईयों ने तो इसके बारे में सोचा भी नहीं होगा। लेकिन, इस वीडियो में एक गाय मजे लेते हुए गोलगप्पे खाते हुए नजर आई। वीडियो में आप देख सकते हैं गोलगप्पे की दुकान पर एक गाय बछड़े के साथ पहुंच गई। कुछ लोग वहां गोलगप्पे खा रहे थे। गोलगप्पे को देखकर गाय का मन भी मचलने लगा, ऐसे में शख्स ने गाय और बछड़े को गोलगप्पे खिलाना शुरू कर दिया। जिस अंदाज में गाय गोलगप्पे खा रही थी, उसे देखकर आपके मुंह में भी जरूर पानी आ जाएगा। देखें वीडियो...

End of Feed