वायरल न्यूज़

Optical Illusion: हिरणों के झुंड में छिपा है एक अनोखा हिरण, नजरों के धुरंधर ही खोज पाएंगे

Puzzle Photo: दिमाग हिला देने वाली एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें हिरण का झुंड नजर आ रहा है। इसमें एक अनोखा हिरण छिपा हुआ है, जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है।

Image

हिरणों के झुंड में आकर छिपा है एक अनोखा हिरण

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में से ढूंढना है एक अनोखा हिरण
  • ढूंढने के लिए मिला 12 सेकंड

Optical Illusion Eye Test: ऑप्टिकल इल्यूजन की कई सारी तस्वीरें शेयर की जाती हैं। इनमें से कुछ इतने खतरनाक होते हैं, जिसे सॉल्व करने में दिमाग हिल जाता है। वहीं, कुछ ऐसे हैं, जिसे आसानी से सॉल्व किया जा सकता है। हाल ही में एक ऐसी ही तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें हिरणों का झुंड नजर आ रहा है। इस तस्वीर में एक अनोखा हिरण छिपा हुआ है, जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है।

ये भी पढ़ें -

सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस तस्वीर में हिरणों के झुंड में एक अनोखा हिरण छिपा हुआ है, जिसे ढूंढने के लिए 12 सेकंड का समय दिया गया है। ऐसे में अगर आप इस तस्वीर से अनोखा हिरण ढूंढ निकालते हैं तो आपको नजरों का धुरंधर माना जाएगा। हालांकि, कहा जा रहा है कि अब तक 95% लोग इस पजल को सुलझाने में फेल हो चुके हैं। तो क्या आप इस पजल की गुत्थी सुलझाने का दम रखते हैं?

Optical Illusion Eye Test Solution

यहां आकर छिपा है अनोखा हिरण

यहां आकर छिपा है अनोखा हिरण

इंटरनेट पर वायरल हो रही इस तस्वीर को सॉल्व करने में अब तक काफी लोग फेल हो चुके हैं। ऐसे में अगर आप भी इसे सॉल्व करने का दम रखते हैं और सॉल्व कर लेते हैं तो आप हमें कमेंट कर बता सकते हैं। लेकिन अगर आप तस्वीर सॉल्व नहीं कर पा रहे हैं तो ऊपर दिए गए तस्वीर को देखिए, वहां आपको एक लाल रंग का सर्कल दिखाई देगा, जहां आप एक अनोखा हिरण देख सकते हैं। इस अनोखे हिरण की आंख थोड़ी अजीब दिखाई देगी, जिसे आप लाल सर्कल में देख सकते हैं। तो आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर कैसी लगी, हमें जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article