Rome Colosseum : 2000 साल पुरानी इमारत पर कपल ने लिखा नाम, पुलिस ने ढूंढ़ निकाला, अब मिलेगी कड़ी सजा

Rome Colosseum Viral News : रोम स्थित कोलिजीयम यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल है। बता दें कि, यहां पर तलवारबाजी, जानवरों से लड़ने जैसे युद्ध हुआ करते थे। युवक ने 2000 साल पुरानी इमारत पर अपना और अपनी गर्लफ्रेंड का नाम लिखा।

Rome Colosseum Viral News : ऐतिहासिक स्‍थलों पर प्राय: आपने देखा होगा कि वहां पर्यटकों को धरोहरों पर कुछ लिखने की मनाही होती है, लेकिन फिर प्रेमी युगल वहां लगे पेड़-पौधे और इमारतों पर कुछ न कुछ लिख देते हैं। हालांकि स्‍थानीय प्रबंधन और वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी इस बात का पूरा ध्‍यान देते हैं कि, कोई भी ऐतिहासिक धरोहरों को किसी प्रकार से गंदा न करें लेकिन इसका पर्यटकों पर कोई फायदा होते नहीं दिखता है। ऐसा ही एक मामला इन दिनों सुर्खियों में आ गया है, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी ज्‍यादा चर्चा हो रही है।

Rome Colosseum Viral Video, Rome Colosseum, Rome Colosseum Viral News

रोम की कोलिजीयम के पास खड़ा कपल। (फोटो क्रेडिट - Daily Mail)

ये है पूरा मामला

इंडिपेंडेंट यूके की रिपोर्ट कहती है कि, इटली में एक कपल ने पिछले हफ्ते रोम के प्रचीन कोलिजीयम पर अपने नाम लिख दिए, जिसके बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। प्राचीन स्‍थल की दीवार को खराब कर उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाने की बातें कहकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कपल की आलोचना करनी शुरू कर दी। मामले ने जब काफी तूल पकड़ा तो पुलिस ने इनकी तलाश शुरू की जिसमें उन्‍हें सफलता मिली और दोनों की पहचान कर ली गई। कपल में युवक की पहचान ब्रिटेन निवासी फिटनेस ट्रेनर के रूप में हुई है। वहीं, डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट में शख्‍स का नाम बुल्‍गारिया निवासी इवान दमित्रोव बताया गया है।

End of Feed