Viral Video Today: राजस्थान से जुड़ा एक अजब-गजब मामला सोशल मीडिया में छाया हुआ है। यहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को रात के अंधेरे में घर बुलाया और फिर उसे परिवार की नजरों से बचाने के लिए कूलर में छिपा दिया। लेकिन यह चालाकी ज्यादा देर तक काम ना आई और परिवार वालों ने प्रेमी को पकड़ लिया। मामला राजस्थान के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि लड़की और उसका प्रेमी देर रात मिलने की योजना बना रहे थे। प्रेमी रात को चुपके से लड़की के घर पहुंच गया, लेकिन अचानक परिवार वालों को भनक लग गई।
वायरल अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर हुआ है और अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है। (Photo/Twitter)
कूलर में छिपा दिया प्रेमी
आनन-फानन में लड़की ने प्रेमी को कूलर के अंदर छिपा दिया, ताकि वह पकड़ा ना जाए। लेकिन परिवार वालों ने कूलर में कुछ हलचल देखी और उसे खोलकर देखा तो प्रेमी पकड़ा गया। इस दौरान का वीडियो किसी ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार वाले प्रेमी-प्रेमिका को डांट रहे हैं।
जमकर लगाई फटकार
एक महिला कहती हुई सुनाई देती है, 'यह देखो, कूलर में छिपा है। शर्म नहीं आई यह सब करते हुए?' दोनों को परिवार वालों ने जमकर फटकार लगाई। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग लड़की की चालाकी की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसे मजेदार बता रहे हैं।
यहां एक पर देखें वीडियो
करीब डेढ़ साला पुराना वीडियो
यह घटना 4 नवंबर 2023 को घटी और इसे 'gharkekalesh' नाम के एक ट्विटर अकाउंट ने शेयर किया। पोस्ट को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कोई कह रहा है, 'मर्द अपनी पसंदीदा औरत के लिए कूलर में भी बैठ सकता है, 'तो कोई मजाक में कहता है, 'गर्मी लग गई होगी भाई को।'
