Couple Dance in Rain Viral Video: इंटरनेट पर कपल का एक बड़ा ही प्यारा डांस वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपका दिल बाग-बाग हो जाएगा और आपको अपने पार्टनर की याद आ जाएगी। लेकिन जब आप इस वीडियो को अंत तक देखेंगे तो आपको इतनी हंसी आने वाली है, जिसके बाद अपनी हंसी ही कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।
Image Credit - Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको कपल नजर आ रहा होगा, जो बारिश में डांस के मजे ले रहा है। ऐसे में पहले तो लड़का लड़की को अपनी गोद में उठाकर गोल-गोल घूमता है। लेकिन उसके बाद दोनों डांस करते-करते गिर जाते हैं। अब इसके बाद का नजारा देखने के बाद आपको हंसी आ जाएगी। लेकिन हां बारिश के इस रोमांस भरे वीडियो को देखने के बाद आपको अपने पार्टनर की याद भी आ जाएगी।
बारिश में डांस करते हुए सड़क पर गिरे कपल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि अपने पार्टनर के साथ बारिश का आनंद लेना एक अलग ही अहसास है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि मजा के साथ-साथ भाई को सजा भी मिल गया। इस वीडियो पर अब तक 7 लाख 13 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'the_lame_posts' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
