Match Box Making Process Viral Video: माचिस के बारे में तो आप सभी जानते ही हैं, इसका इस्तेमाल भी आपने किया होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि इसे किस प्रकार से बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए क्या करना होता है। दरअसल, हम आपके लिए एक वीडियो (Viral Video) लेकर आए हैं, जिसमें आप देख सकते हैं कि फैक्टरी में कैसे माचिस की तीलियों को तैयार किया जाता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आप देख सकते हैं माचिस की तीली बनाने का पूरा प्रयास। इस वीडियो में पहले पेड़ का एक हिस्सा फैक्टरी में लाया जाता है, फिर उसका ऊपरी कवर उतारकर उसे साफ कर लिया जाता है और फिर पेपर की तरह मशीन से काट लिया जाता है। इसके लिए शुरू होता है माचिस की तीली बनाने का असली प्रोसेस, जिसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे।
माचिस की तीली बनाने का वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ओ भाई, इतना अधिक प्रोसेस लगता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि एक माचिस की तीली तैयार करने कितना समय जाता है और लोग कितना आसानी से इसे जलाकर फेंक देते हैं। इस वीडियो पर अब तक 5 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'divulgamax_brasil' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
