Sumo Wrestler In Boeing Aircraft: कई बार नजर के सामने कुछ ऐसा आ जाता है, जिससे कानों पर भरोसा नहीं होता और सुनकर ऐसा लगता है जैसे क्या कभी ऐसा भी हो सकता है। कुछ ऐसी ही एक न्यूज सुनने में आ रही है जो जापान एयरलाइंस का है। दरअसल, कुछ सूमो पहलवानों को जापान एयरलाइंस कहीं ले जाने वाली थी, तभी उनके साथ कुछ ऐसा जो हंसने लायक भी है और सही मायने में जापान एयरलाइंस में मुश्किल भरा काम भी।
प्रतीकारात्मक चित्र (Image Credit - iStock)
हुआ कुछ यूं कि दो बोइंग विमान 737-800 को पहलवानों को ले जाने के लिए निर्धारित किया गया था। लेकिन अधिकारियों ने देखा कि अगर सभी सूमो पहलवान इसमें सवार हो गए तो विमान यात्रा के लिए पर्याप्त ईंधन नहीं ले जा पाएगा। दरअसल, सूमो पहलवानों का औसत वजन 264.55 पाउंड था जो एक सामान्य यात्री से 100 पाउंड अधिक है। ऐसे में इस समस्या को हल करने के लिए एयरलाइंस ने सूमो चालक दल के 27 सदस्यों के लिए एक अतिरिक्त उड़ान की व्यवस्था की।
विशेष राष्ट्रीय खेल महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे पहलवान
बता दें कि जिन 27 सदस्यीय दल को दूसरे विमान से भेजा गया है, उनमें से 14 को पहले ओसाका से टोक्यो जाना था। इस पर एयरलाइन प्रतिनिधि ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि इस विमान पर वजन प्रतिबंध के कारण विशेष उड़ानें संचालित करना हमारे लिए बेहद मुश्किल की बात की थी, जो परिस्थिति को देखकर करना पड़ा। जापान समाचार के अनुसार, पहलवान अमामी ओशिमा द्वीप पर विशेष राष्ट्रीय खेल महोत्सव में भाग लेने के लिए जापानी शहरों टोक्यो और ओसाका से उड़ान भरने वाले थे।
