सीएम योगी ने जब 'तेंदुए' के बच्चे को गोद में उठाकर बोतल से पिलाया दूध, देखें ये Video

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 10:20 PM IST

CM Yogi Fed Milk to Leopard Cubs:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दशहरे के मौके पर गोरखपुर में चिड़ियाघर जाकर सफेद बाघिन को बाड़े में छोड़ा, इस दौरान उन्होंने तेंदुए के शावक को गोद में लेकर उन्हें बोतल से दूध भी पिलाया, इसके बाद उन्होंने रेस्क्यू कर आए दो तेंदुए के शावकों का नामकरण भी किया।

CM Yogi Fed Milk to Leopard Cubs

सीएम योगी ने तेंदुए के शावक को गोद में लेकर उन्हें बोतल से दूध भी पिलाया

गौर हो कि सीएम योगी को जानवरों से बेहद लगाव है इससे पहले भी वो कई जानवरों के साथ सामने आ चुके हैं, वहीं इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उत्तर प्रदेश के सीएम तेंदुए के बच्चे को दूध पिला रहे हैं, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं

End of Feed