Class Ka Video: क्लास में प्रपोज करने लगा छात्र, पड़ा ऐसा झापड़ नानी याद आ गई

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 26, 2024, 07:19 AM IST

Class Ka Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि क्लास में छात्र प्रपोज करने की गलती कर गया, मगर फिर ऐसा झापड़ पड़ गया कि बेचारा भूल नहीं पाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • क्लास में प्रपोज करना पड़ा भारी
  • पड़ा ऐसा झापड़ फिर भूल पाएगा
  • लाखों लोगों ने देखा मजेदार वीडियो

Class Ka Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम उदास हो जाते हैं। मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो क्लास से जुड़ा मालूम होता है। इसमें छात्र आराम से बैठे हैं। कुछ छात्र आपस में बात कर रहे हैं तो कुछ एक लड़के की तरफ देख रहे हैं। अगले कुछ सेकंड यही लड़का कुछ ऐसा करता है कि बेचारा जोरदार झापड़ खा गया।

क्लास में प्रपोज करने लगा लड़का

शुरुआत से देखेंगे कि लड़का क्लास में एक लड़की को प्रपोज करने का प्लान बनाता है। इसमें लड़का आगे बैठा है, जबकि लड़की थोड़ी पीछे बैठी है। अब पूरी क्लास की निगाह इन दोनों की तरफ ही होती है। फ्रेम में आगे देखेंगे कि लड़का अपनी सीट से उठा और सीधे पीछे बैठी लड़की के पास पहुंच गया। लड़का प्रपोज करने के स्टाइल में नीचे की तरफ बैठता है और फूल देकर अपने प्यार का इजहार करता है। मगर तभी ऐसा कुछ दिखा जिसकी शायद ही कल्पना की होगी। दरअसल लड़के को ऐसा करता देख लड़की गुस्से से लाल पड़ गई। उसने तुरंत बेचारे को इतना जोरदार झापड़ मारा कि मानो लड़के को नानी याद आ गई हो। लड़का शायद ही कभी ऐसा जवाब भूल पाएगा।

End of Feed