वेस्टइंंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल आज भी सुर्खियां बटोरने से पीछे नहीं रहते, फिर चाहे वो मैदान पर हो या फिर मैदान से बाहर। अभी कुछ ही दिन पहले लीजेंड्स क्रिकेट लीग में गेल ने धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेलकर फैंस का दिल जीता और अब वो अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वायरल वीडियो में वो गरबा खेलते नजर आ रहे हैं।
क्रिस गेल ने खेला गरबा
इन दिनों पूरे देश में नवरात्रि की धूम है और इसी के साथ गरबा भी जमकर खेला जा रहा है। लीजेंड्स क्रिकेट लीग के लिए भारत में मौजूद पूर्व कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल को जब कुछ स्थानीय कलाकारों के साथ गरबा खेलने का मौका मिला तो वो भला कैसे पीछे रहते। उन्होंने जमकर गरबा खेला और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल है।
देखिए क्रिस गेल का वायरल वीडियो
The Universe Boss @henrygayle dancing on the dhol beats to celebrate Navratri! 🔥😍@llct20 @AdaniSportsline… t.co/JQAEKXBEb0
— ANI (@ANI) Oct 2, 2022
लाल कुर्ते में जंच रहे क्रिस गेल ने कलाकारों के साथ गरबा खेला तो सोशल मीडिया पर इसको लेकर तमाम चर्चाएं भी शुरू हो गईं। वैसे सिर्फ जोधपुर ही नहीं, शहर-शहर इन दिनों गरबा की धूम है।
