मंदिर में चोरी की फिर वहीं सो गया चोर, सुबह आंख खुली तो सामने थी पुलिस, मजेदार है वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 16, 2025, 12:56 PM IST

Chori Ka Video: चोर ने बड़ी सावधानी से मंदिर में रखी हर कीमती चीज पर हाथ साफ कर दिया। मगर इससे पहले मंदिर परिसर से बाहर निकलता चोर को नींद आ गई। उसने थोड़ी देर वहीं सोने का फैसला लिया। मगर इसके बाद वो इतनी गहरी नींद में सो गया कि सुबह ही आंख खुली।

Chori Ka Video: झारखंड में चोरी से जुड़ा एक अनोखा मामला चर्चा के केंद्र में बना हुआ है। यहां चोर रात के अंधेरे में मंदिर में चोरी करने पहुंचा। चोर ने बड़ी सावधानी से मंदिर में रखी हर कीमती चीज पर हाथ साफ कर दिया। मगर इससे पहले मंदिर परिसर से बाहर निकलता चोर को नींद आ गई। उसने थोड़ी देर वहीं सोने का फैसला लिया। मगर इसके बाद वो इतनी गहरी नींद में सो गया कि सुबह ही आंख खुली। सुबह आंख खुली तो मंदिर के पुजारी जी पुलिस के साथ उसके सामने खड़े थे।

मंदिर में ही सो गया चोर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चोरी से जुड़ा अनोखा मामला झारखंड में पश्चिम सिंहभूम जिले का है। बताया गया चोर जिले में प्राचीन मां काली शीतला मंदिर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गया। यहां उसने मंदिर में मौजूद हर किमती चीज को इकट्ठा किया और भागने लगा। मगर इससे पहले मंदिर से बाहर निकलता नशे धुत चोर को गहरी नींद आ गई। अब जब स्थानीय लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था।

End of Feed