Video: नहीं देखी इतनी खतरनाक चोरी, सबके सामने से कीमती सामान उड़ा ले गए चोर

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 15, 2023, 06:48 PM IST

Chor Ka Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की इस घटना को अंजाम दिया और आसपास मौजूद लोग सिर्फ खड़े देखते रह गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिनदहाड़े चोरी का वीडियो वायरल
  • सबके सामने कीमती सामान उड़ा ले गए चोर
  • काफी देर तक कोई कुछ समझ ही नहीं पाया

Chor Ka Video: इंटरनेट की दुनिया हैरान करने वाले नजारों से भरी पड़ी है। यहां समय-समय पर ऐसा कुछ दिखाई देता है कि दिमाग की बुत्ती गुल हो जाती है। यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी हो सकता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो दो चोरों से जुड़ा है जिन्होंने दिन के उजाले में और लोगों की भीड़ से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर इतनी सफाई से चोरी की घटना को अंजाम देते हुए है कि कुछ सेकंड तक लोगों के भी कुछ समझ नहीं आता है कि आखिर क्या हुआ है।

Chor Ka Video

सीसीटीवी फुटेज में देखेंगे कि चोर ने कितनी सफाई से चोरी की घटना को अंजाम दिया। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

लगा जैसे अपना ही सामान उठा रहा है चोर

अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल सीसीटीवी फुटेज की शुरुआत में देखेंगे कि सड़क से वाहन आराम से गुजर रहे हैं। फ्रेम में सबकुछ सामान्य नजर आता है कि तभी कीमती सामान ले जा रहा एक मिनी ट्रक नजर आता है। मिनी ट्रक आराम से गुजर पाता कि तभी एक चोर की एंट्री हुई। हैरानी होगी कि चोर बिना डरे ट्रक के पीछे लटक गया। उसने बड़ी चालाकी से ऊपर रखा कीमती सामान का बोरा नीचे खींच लिया। देखकर लगता है कि चोर जैसे खुद ही अपना सामान नीचे उतार हो।

फिर बड़े आराम से फरार हुए चोर

फ्रेम में आगे देखेंगे कि पीछे स्कूटी पर चला आ रहा दूसरा चोर भी तुरंत उसके करीब पहुंच गया। अब पहले वाले चोर ने कीमती सामान का बोरा उठाया और स्कूटी की पिछली सीट पर रखा दिया। इसके बाद दोनों बड़े आराम से फरार हो गए। इधर मिनी ट्रक सवार को भनक तक ना लगी कि उसका सामान चोरी हो चुका है। फ्रेम में आगे देखेंगे कि दिन दहाड़े चोरी होने के बाद आसपास के दुकानदारों को थोड़ा शक हुआ और बाहर निकलकर आए। मगर जब तक वो पूरे घटनाक्रम को समझ पाते चोर बहुत दूर जा चुके थे।

End of Feed