Viral Video: धरती पर तमाम तरह के जीव पाए जाते हैं। कुछ जीव शाकाहारी भोजन करते हैं तो कुछ जीव सिर्फ मांसाहारी खाना खाते हैं। वहीं कुछ जीव सर्वाहारी होते हैं, जो दोनों तरह के भोजन करना पसंद करते हैं। कुछ शाकाहारी लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें मांसाहार देखकर ही घिन आती है। वहीं कुछ लोग मांसाहारियों के साथ बैठकर भोजन कर सकते हैं। हिरण पूरी तरह से शाकाहारी होता है, वहीं जिराफ भी पूर्ण शाकाहारी माने जाते हैं।
हड्डी खाता दिखा जिराफ
हालांकि, पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में एक हिरण सांप खाता नजर आया था। इस वीडियो को देखकर लोग चौंक उठे थे। वहीं अब एक और वीडियो ने सोशल मीडिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस वीडियो में एक जिराफ हड्डी खाता दिखाई दे रहा है। इसके बाद लोगों के दिमाग में एक सवाल पैदा हो रहा है कि शाकाहारी जीव ऐसा क्यों करते हैं। वीडियो को IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप एक जिराफ को हड्डी चबाते देख सकते हैं। सुशांत नंदा ने इस वीडियो के जरिए शाकाहारी जानवरों के बारे में एक खास जानकारी भी दी है। IFS अधिकारी लिखते हैं, 'जिराफ पूर्ण शाकाहारी होते हैं। वह पेड़ की पत्तियों और कलियों को खाने के लिए अपनी लंबी गर्दन का इस्तेमाल करते हैं। वह वैसे ही विकसित हुए हैं। हालांकि, कभी-कभी 'फॉस्फोरस' पाने के लिए जिराफ हड्डियां खाते हैं। प्रकृति अद्भुत है'!'
