Husband Wife Ka Video: पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े तो आम बात होती है। दोनों के बीच अक्सर किसी ना किसी बात पर कहासुनी होती रहती है। मगर कई बार दोनों पक्षों के बीच झगड़े इतने बढ़ जाते हैं कि ये घर की चारदीवारी से निकलकर कोर्ट-कचहरी तक पहुंच जाते हैं। अभी एक ऐसा ही मामला सोशल मीडिया में छाया हुआ है। यहां पत्नी किसी बात पर पति से नाराज हो गई। ये नाराजगी इतनी बढ़ गई कि पत्नी अपने पति के खिलाफ थाने पहुंच गई। मगर पत्नी की शिकायत पर पुलिस इससे पहले पति को गिरफ्तार करती पूरा मामला ही पलट गया।
पति-पत्नी का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)
पत्नी ही फूट-फूटकर रोने लगी
हैरान हो जाएंगे कि थाने में जो पत्नी अपने पति को गिरफ्तार कराने पहुंची, वही फूट-फूटकर रोने लगी। वो पति के सीने से लगकर अपने आंसुओं को रोकने की कोशिश करती है। पति भी उसे प्यार से चुप कराने की कोशिश करता है। मगर थोड़ी देर पहले तक जो पत्नी थाने में पति को गिरफ्तार कराने पहुंची, वो एकदम से इतना कैसे बदल गई। दरअसल इसकी पीछे हैं पति का तेज दिमाग। उसने अपने दिमाग से ऐसा चक्कर चलाया कि पत्नी को ही भावुक कर गया और इससे घर टूटने से भी बच गया।पति ने चलाया तेज दिमाग
सामने आया वीडियो देखकर मालूम होता है कि जैसे ही पत्नी थाने में पति की शिकायत करने पहुंती तभी पति भी वहां पहुंच गया। वो उसे मनाने की पूरी कोशिश करता है। पत्नी जब इतने पर भी नहीं मानी तब उसने तेज दिमाग दौड़ाया। पति ने पत्नी को मनाने के लिए गाना गुनगुनाना शुरू कर दिया। फ्रेम में देख सकते हैं कि पत्नी को मनाने के लिए पति गाना गुनगुनाता है। इधर उसकी सुरीली आवाज सुनकर पत्नी भी खुद रोक नहीं पाई। वो भावुक हो गई और आंखों से आंसू निकलने लगे।यहां देखिए वायरल वीडियो
कुछ देर पहले तक पति से नाराज पत्नी अब पति के सीने से लगकर रो रही है। पति भी उसे ना रोने के लिए कहता है। वीडियो के आखिरी हिस्से में देखेंगे कि थाने में मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य लोग दोनों की नाराजगी खत्म होने पर बहुत खुश होते हैं। पति-पत्नी का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर VIDEO NATION नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
