WWE Fight Seen in Market: इंटरनेट पर एक बड़ा ही खतरनाक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यकीनन आप हंसने लगेंगे। हालांकि, ये वीडियो तो मारपीट का है, लेकिन किसी का कोई दुश्मन नजर नहीं आ रहा है। अब आपको लग रहा होगा कि जब किसी का कोई दुश्मन नहीं है तो फिर मारपीट कैसी, तो इसके लिए आपको पूरा वीडियो देखना होगा। तो आइए देखते हैं ये पूरा नजारा..
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में किसी मार्केट का सीन दिखाया गया है, जहां काफी लोग एक-दूसरे पर हाथ साफ करने में लगे हुए हैं। ये सभी जिसको कमजोर पा रहे हैं, उसी को मारने लग रहे हैं। इतना ही नहीं, एक ने तो बीच फाइट में कुर्सी ही हाथ में उठा ली, जिसे देखने के बाद आपको WWE के फाइट सीन की याद आ जाएगी।
लड़ाई के बीच दिखा WWE का खतरनाक मंजर
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि लगता है कुर्सी उठाने वाला जॉन सीना का तगड़ा फैन है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भाई कम से कम टार्गेट तो डिसाइड कर लो कि किसको मारना है। इस वीडियो पर अब तक 3 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'nastytrolls' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
