Viral Video: पिछले दिनों एक खबर आई थी कि चॉकलेट से भरी गाड़ी को लूट लिया गया था। इस खबर ने पूर दुनिया में सनसनी मचा दी थी और सोशल मीडिया पर भी यह मामला काफी वायरल हुआ था। दरअसल, खबर ये आई थी कि 12 टन किटकैट चॉकलेट से भरा ट्रक चोरी हो गया था। इस खबर ने लोगों को हैरान भी किया था और यूजर्स ने इस पर जमकर चटकारे भी लिए थे। वहीं, अब किटकैट (KitKat Video) कनाडा ने एक ऐसा तरीका अपनाया है, जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें चॉकलेट की गाड़ी को VVIP सुरक्षा के बीच ले जाया जा रहा है। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया।
चॉकलेट गाड़ी को VVIP सुरक्षा (तस्वीर साभार- @kitkatcanada)
ये भी पढ़ें - India Highest Railway Station: भारत का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन, जहां से दिखती है दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी
आप सबने आज तक कई तरह के सुरक्षा देखे होंगे या फिर उसके बारे में सुना होगा। खासकर, सेलिब्रिटी, नेता को सबसे ज्यादा सुरक्षा मिलती है। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि, एक चॉकलेट गाड़ी को VVIP सुरक्षा दिया गया है। सुनकर भले ही आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह सच है। हाइवें पर एक किटकैट ट्रक हाईवे पर आराम से जा रहा होता है। ट्रक के साथ कई बड़ी गाड़ियां साथ में चल रही होती हैं। ट्रक के आस-पास इतनी सुरक्षा है कि कोई उसके पास भी नहीं जा सकता है। एक पल के लिए इस नजारे को देखकर लोग दंग भी रह गए। हालांकि, इसे सीरियस नहीं बल्कि फनी तरीके से दिखाया गया है। देखें वीडियो...
चॉकलेट कंपनी ने बनाया माहौल
जिस अंदाज में कंपनी ने इस वीडियो को बनाया है, उससे उसकी अच्छी मार्केटिंग भी हो गई। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'kitkatcanada' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब एक लाख 30 हजार लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर मजे लेते हुए लोग कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि जबरदस्त मार्केटिंग है। कुछ का कहना है कि यहां तो परिंदा भी पर नहीं मार सकता है।
