वायरल न्यूज़

Amazing Fact: भारत में कितनी तरह की होती हैं जेलें, जानें हर जेल की पहचान और उसकी विशेषताएं

Amazing Fact: जब कोई अपराध करता है, तो उसे जेल की सजा होती है। लेकिन, ज्यादातर लोगों को मालूम नहीं होगा कि भारत में कितनी तरह की जेल है। अगर आप भी नहीं जानते हैं, तो जान लीजिए।

Image

जेल के प्रकार

Amazing Fact: जब कभी कोई अपराध करता है, तो उस पर जुर्माना या फिर जेल (Indian Jail) की सजा होती है। यह निमय सभी पर लागू होते हैं। इतना ही नहीं जेल को लेकर तरह-तरह के नियम बने हुए हैं। कुछ के बारे में आप जानते होंगे, जबकि कईयों के बारे में आज तक आपने सुना भी नहीं होगा। दरअसल, हम आप अक्सर यही कहते और सुनते हैं कि अपराध करने वाले को जेल की सजा होती है या हो गई। लेकिन, कभी सोचा है कि आखिर किस अपराध में कौन सी जेल होती है। इसके बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं होगी। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि भारत में कितनी तरह की जेलें होती हैं।

ये तो हम सब जानते हैं अपराध कई तरह के होते हैं और अपराध करने वाले लोग भी। अपराध करने वाले में बच्चे लेकर बुजुर्ग तक शामिल होते हैं। वहीं, अपराध भी कई तरह के होते हैं, इनमें चोरी-लूटपाट से लेकर बड़े-बड़े संगीन जुर्म शामिल होते हैं। उसी तरह हर अपराध और अपराधी के लिए अलग-अलग जेल भी बने हुए हैं। सबसे पहले आपको बता दें कि भारत में कितनी तरह की जेल होती है। इसका जवाब है भारत में आठ तरह की जेल होती है। इनमें सेंट्रल जेल, जिला जेल, उप-जेल, महिला जेल, ओपन जेल, स्पेशल जेल, बोर्स्टल स्कूल व अन्य जेल शामिल हैं। सेंट्रल जेल में गंभीर अपराध करने वाले कैदियों को रखा जाता है, जहां करने की भी सुविधा होती है। वहीं, जिला जेल जिले की मुख्य जेल होती है,जो आम तौर पर विचाराधीन कैदियों के लिए होती है।

Indian Jail Amazing Fact

कितनी तरह की होती है जेल

जेल के प्रकार

वहीं, उप-जेल सब-डिवीजन स्तर पर का होता है, जहां छोटे अपराधों वाले कैदियों को रखा जाता है। महिला जेल में विशेष रूप से महिला कैदियों को रखा जाता है। इस जेल में स्टाफ भी महिलाएं ही होती हैं। ओपन जेल न्यूनतम सुरक्षा वाली जेलें हैं, जहां अच्छे व्यवहार वाले कैदी खेती आदि करते हैं। स्पेशल जेल या हाई-सिक्योरिटी जेलें, जहां आतंकवादी या खतरनाक अपराधियों को रखा जाता है। बोर्स्टल स्कूल युवा अपराधियों (18-21 वर्ष से कम) के सुधार और शिक्षा के लिए है।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article