चीनी महिलाओं ने बिना कैलकुलेटर देखे जोड़ दिया पूरा हिसाब, यूजर्स बोले - टैलेंट की दाद देनी पड़ेगी

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में आपको कुछ चाइनीज महिलाएं नजर आ रही हैं, जो कैलकुलेटर पर काम कर रही हैं। इस दौरान महिलाओं की नजर कैलकुलेटर पर बिल्कुल भी नहीं है लेकिन वह सभी बिना देखे ही सारा हिसाब कर रही हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • चीनी महिलाओं का अनोखा टैलेंट
  • बिना कैलकुलेटर देखे किया हिसाब
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Calculation Without Looking Calculator: काफी बार देखा जाता है कि कुछ लोग अपने काम में इतने माहिर होते हैं, जिसके चलते उनके काम करने का तरीका भी बदल जाता है। ऐसे कई सारे वीडियो भी देखने को मिलते हैं, जिनमें से एक आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपका मुंह खुला का खुला रह जाएगा। यूजर्स का कहना है कि चीनी महिलाओं में भी कमाल का टैलेंट होता है।

Calculation Without Looking Calculator

बिना कैलकुलेटर देखे चीन महिलाओं ने किया कैलकुलेशन (Instagram)

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में दिख रही महिलाएं चीन की हैं, जो कैलकुलेटर बिना देखे ही कैलकुलेशन कर रही हैं। उनका ये टैलेंट वाकई एप्रिशिएट करने वाला है। उनके इस तरीके को देख कर मानिए ऐसा लग रहा है, जैसे भारत को कोई व्यापारी या मुनीम हो, जो बिना देखे ही कैलकुलेटर चलाते हैं। हालांकि, यूजर्स का कहना है कि चीन के लोग वाकई में कमाल के हैं और वे अपने काम को अच्छे से करते हैं।

End of Feed