Brinjal Oil To Keep Hair Black: लोग अपने आपको सुंदर दिखाने के लिए हर वो तरीका अपनाते हैं, जो उनके हाथ में होता है। इसके लिए कुछ लोग पार्लर जाते हैं तो कुछ घरेलू नुस्खा अपनाते हैं। हाल ही में एक वीडियो शेयर किए गया है, जिसे पोस्ट करने वाली लड़की का दावा है कि उसका नुस्खा अपनाने से बाल कभी सफेद नहीं होंगे और हमेशा काले बने रहेंगे।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में आपको एक लड़की नजर आएगी, जो अपने बाल को काले रखने के लिए एक तेल लगा रही है। ये तेल बैंगन का है। सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा है, लेकिन वीडियो देखकर आपको यकीन हो जाएगा। लड़की का दावा है कि वह अपने बाल को काला रखने के लिए यही वाला नुस्खा अपनाती है। बैंगन के अलावा लड़की ने तेल में और भी कई चीजें मिलाई है।
बाल काले रखने के लिए बनाया बैंगन वाला तेल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा है कि इसमें जीरा का तड़का लगाकर बैंगन का भर्ता बना दो। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि मुझे तो लग रहा था कि दीदी खिचड़ी बना रही हैं। बता दें, इस वीडियो को 'misssumanyt' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1450 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
