वायरल न्यूज़

रील के बीच में आए छोटे भाई को ही पटक दिया, वायरल हुआ हैरान करने वाला VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 22, 2024, 02:46 PM IST

Viral Video Today: मजेदार वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि लड़की ने जैसे ही डांस शुरू करना चाहा तभी उसका भाई आ गया। इससे गुस्साई लड़की ने ऐसा कुछ किया जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Image

मजेदार वीडियो देखकर हंसी रोकना भी मुश्किल हो जाएगा। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया में एक लड़की से जुड़ा मजेदार वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें देखेंगे कि लड़की रील शूट करने के लिए कैमरा फिट कर रही है कि तभी उसका भाई सामने आ गया। लड़की छोटे भाई के सामने आते ही गुस्सा हो गई और उसे उठाकर एक तरफ पटक दिया। मजेदर है कि सबकुछ कैमरे में कैद भी हुआ है। मगर इसके बाद लड़की ने जो कुछ किया उसने नेटिजन्स का दिल जीत लिया। यकीन नहीं करेंगे कि लड़की ने इसके बाद ऐसा गजब डांस किया कि अच्छे-अच्छे डांसर भी उसके सामने फेल नजर आए आएंगे।

हैरान करेगा नजारा

वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि लड़की ने रील शूट करने के लिए एक जगह कैमरा फिट किया है। बैकग्राउंड में म्यूजिक बजता है, मगर तभी उसका छोटा भाई सामने पहुंच गया। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया कोई हैरान भी रह जाएगा। इसमें देखेंगे कि लड़की ने भाई को देखा तो उसे तुरंत हवा में उठाया और एक तरफ पटक दिया। मजेदार है कि इसके तुरंत बाद लड़की अपना पूरा ध्यान कैमरे की तरफ लगाती है। अब म्यूजिक जैसे-जैसे आगे बढ़ता है वैसे-वैसे ही लड़का डांस देखने लायक होता है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

दिखाया गजब का डांस

आखिर में देखेंगे कि लड़की अपने डांस में इतने मुश्किल स्टेप आसानी से कर दिखाती है कि दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो जाएंगे। लड़की के इस मजेदार डांस पर नेटिनज्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article