वायरल न्यूज़

अमेरिकन वुमन ने उतारा Dolly Chaiwala का ऐसा नकल, यूजर्स बोले - चाय और स्नैक्स बेचने का तरीका मजेदार है

इंस्टाग्राम पर एक अमेरिकन महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां महिला ने डॉली चायवाले की कमाल की नकल की है। महिला की मिमिक्री देख आप उसके फैन बन जाएंगे।

Image

अमेरिकी महिला ने की डॉली चायवाला की नकल (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिकी महिला ने की गजब की मिमिक्री
  • Dolly Chaiwala का किया नकल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Jessica Chaiwala Vs Dolly Chaiwala 2.0: इन दिनों भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी डॉली चायवाला का जलवा देखा जा रहा है। उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है। इंडिया के साथ अब अमेरिका में भी उनके फैन देखे जा रहे हैं। इस वीडियो को देख आपको भी इस बात पर यकीन हो जाएगा। वीडियो में एक विदेशी महिला नजर आ रही है, जो डॉली चायवाला की नकल कर रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखने वाली ये महिला अमेरिकी मूल की है, जिसका नाम Jessica Vernekar है, जिसकी मिमिक्री देख आप उसके कायल हो जाएंगे। महिला ने बिल्कुल डॉली चायवाला के अंदाज में मिमिक्री करते हुए चाय और समोसा पेश कर रही है। महिला का ये अंदाज देख हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है और कुछ लोग इसे डॉली चायवाला की प्रसिद्धि भी बता रहे हैं।

अमेरिकी महिला ने की डॉली चायवाला की नकल

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बहुत ही शानदार तरीके डॉली की नकल उतार रही है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये तो डॉली चायवाला 2.0 है। बता दें, इस वीडियो को 'the_vernekar_family' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 14 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।अमेरिकन वुमन ने उतारा Dolly Chaiwala का ऐसा नकल, यूजर्स बोले - चाय और स्नैक्स बेचने का तरीका मजेदार है

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article