Viral Video: चीनी नागरिक ने चोर को सिखाया ऐसा सबक, पहले ही दांव में फैल गया बेचारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 3, 2025, 02:24 PM IST

Viral Video Today: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चीनी फोटोग्राफर ने चोर को पकड़कर उसे नीचे गिरा दिया और एक खास मार्शल आर्ट्स तकनीक (रियर नेकेड चोक) का इस्तेमाल करते हुए उसे काबू में कर लिया।

Viral Video Today: सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें बार्सिलोना की सैर कर रहे एक चीनी फोटोग्राफर ने अपनी बहादुरी से सभी को हैरान कर दिया। यह घटना तब हुई जब एक विदेशी चोर ने उसका कीमती कैमरा चुराने की कोशिश की। लेकिन चोर को यह अंदाजा नहीं था कि वह जिससे उलझ रहा है, वह न सिर्फ एक फोटोग्राफर है, बल्कि मार्शल आर्ट्स का माहिर भी है। इस चीनी नागरिक ने चोर को ऐसा सबक सिखाया कि वह पहले ही दांव में जमीन पर फैल गया।

मार्शल आर्ट्स से दिखाया कमाल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चीनी फोटोग्राफर ने चोर को पकड़कर उसे नीचे गिरा दिया और एक खास मार्शल आर्ट्स तकनीक (रियर नेकेड चोक) का इस्तेमाल करते हुए उसे काबू में कर लिया। यह तकनीक गले को दबाकर सांस या खून का प्रवाह रोक देती है, जिससे सामने वाला जल्दी हार मान लेता है। चीनी नागरिक ने इस तकनीक का इस्तेमाल इतने नियंत्रित तरीके से किया कि चोर को चोट तो नहीं लगी, लेकिन वह पूरी तरह बेबस हो गया।

End of Feed