न रिश्तेदार, न दोस्त, फिर भी इस अनाथ दूल्हे की शादी में उमड़ी हजारों की भीड़, सिर्फ एक अपील पर लोगों ने खूब लुटाया प्यार

एक अनाथ दूल्हे ने शादी में रिश्तेदारों के न होने पर सोशल मीडिया के जरिए अजनबियों को न्योता दिया। उसे उम्मीद नहीं थी कि हजारों लोग खाने-पीने का सामान और गिफ्ट लेकर उसकी शादी में पहुंच जाएंगे।

आज के इस दौर में सोशल मीडिया (Social Media) एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आप लाखों-करोड़ों लोगों से जुड़ सकते हैं और अपनी बात उन तक पहुंचा सकते हैं। सोशल मीडिया के इसी ताकत को बयां करता एक मामला चीन से सामने आया है। जहां एक युवक की शादी में शामिल होने के लिए कोई रिश्तेदार नहीं था। उसे डर था कि उसकी शादी में शायद ही कोई मेहमान आएगा। ऐसे में उसने सोशल मीडिया का सहारा लिया और वहां मौजूद अनजान लोगों को ही अपनी शादी का न्योता दे दिया। युवक को लगा था कि कुछ लोग उसकी खुशी में शामिल होने आ जाएंगे, लेकिन शादी के दिन जो हुआ, उसने उसकी सारी उम्मीदों को पीछे छोड़ दिया। उसकी शादी में कुछ लोग नहीं, बल्कि हजारों की संख्या में मेहमान पहुंच गए।

china groom invites strangers to wedding thousands attend with gifts

अनाथ दूल्हे की शादी में उमड़ी भीड़ (Reddit/@u/Sapphire-Crystal)

बचपन से अकेलेपन में बीता जीवन

यह मामला चीन (China) के युन्नान प्रांत के झाओतोंग का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले शियाओ शियाओ जू ने 31 अक्टूबर को अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की। रेडिट पर @u/Sapphire-Crystal नामक अकाउंट से शेयर की गई पोस्ट के मुताबिक, जू ने बताया था कि वह बचपन से ही अकेलेपन और मुश्किलों का सामना करते आए हैं। जब वह बहुत छोटे थे, तभी उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उनकी मां ने दूसरी शादी कर ली। ऐसे में जू और उनके बड़े भाई को एक-दूसरे का सहारा बनकर जिंदगी बितानी पड़ी। परिवार में कोई ऐसा नहीं था, जो उनकी शादी में शामिल होकर उनकी खुशियों को बांट सके।

End of Feed