आपको भावुक कर देगा यह VIDEO, दो दिन बाद जब अपने जिगर के टुकड़े से मिली मादा चिंपाजी तो ऐसा था रिएक्शन

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Nov 20, 2022, 01:21 PM IST

जू ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि 'करीब दो दिन के बाद चिंपाजी महाले आज सुबह अपने बच्चे से मिली। महाले की प्रसव प्रक्रिया रुक जाने के बाद सी-सेक्शन के जरिए उसके बच्चे का जन्म कराया गया। जन्म लेने के बाद नवजात को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा था।

Chimpanzee Mother meets her new born : मां की ममता और उसका अपने बच्चों के लिए प्यार अनमोल होता है। इंसान हो या जानवर दोनों अपने बच्चों पर जान छिड़कते हैं। कभी-कभी तो जानवरों का अपने बच्चों के लिए प्रेम देखकर इंसान भी दंग रह जाते है। अपने जिगर के टुकड़े के लिए एक मादा चिंपाजी की छटपटाहट और उससे दोबारा मिलने की खुशी का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। मादा चिंपाजी जिस तरह से अपने नवजात बच्चे से मिली है वह आंखों में आंसू ला देने वाला है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। लोग मादा चिंपाजी की अपने नवजात बच्चे से दोबारा मुलाकात पर भावनात्मक टिप्पणियां कर रहे हैं।

Chimpanzee

कानसास के जू में दो दिनों के बाद अपने बेटे से मिली मादा चिंपाजी।

इलाज के लिए नवजात चिंपाजी को अस्पताल में रखा गया

दरअसल, अमेरिका के कानसास स्थित सेजविक काउंटी जू ने सोशल मीडिया पर मादा चिंपाजी के अपने नवजात बच्चे से दोबारा मुलाकात के कई वीडियो पोस्ट किए हैं। इस नवजात चिंपाजी का जन्म गत मंगलवार को सी-सेक्शन के जरिए हुआ। जन्म लेने के बाद नवजात चिंपाजी को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद नवजात चिंपाजी का इलाज करने के लिए उसे दो दिनों तक अस्पताल में रखा गया। अस्पताल में डॉक्टोरं की एक टीम ने उसका इलाज किया। इलाज के बाद नवजात चिंपाजी जब स्वस्थ हो गया तो उसे दोबारा जू के बाड़े में रखा गया।

End of Feed