Viral Video: बच्चे ने धारण किया प्रेमानंद महाराज का रूप, मासूमियत और भक्ति के इस अद्भुत संगम ने जीता लोगों का दिल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चे का बेहद प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चा पूज्य संत श्री प्रेमानंद जी महाराज के वेश में नजर आ रहा है। पीले वस्त्र, सफेद धोती, दाढ़ी-मूंछ और माथे पर तिलक लगाए यह नन्हा प्रेमानंद जी महाराज रेड कारपेट पर 'राधा-राधा' के सुरों के साथ हाथ हिलाते हुए वॉक कर रहा है।

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सीधे हमारे दिल को छू जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते। जबकि, कुछ वीडियो लोगों का दिल जीत लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा ही मनमोहक वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस वीडियो में एक छोटा बच्चा संत प्रेमानंद जी महाराज (premanand ji maharaj) के रूप में नजर आ रहा है। आलम ये है कि लोग बच्चे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

End of Feed