Viral Video: लंगूर के पास अचानक पहुंचा बच्चा, फिर जानवर ने कुछ ऐसा किया, देखते रह गए सभी लोग

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा ये वीडियो काफी मजेदार है, इस वीडियो में आपको एक बच्चा दिखाई देगा, जो एक लंगूर के पास जाकर कुछ ऐसा करता है, जिसे देख आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • लंगूर के पास पहुंचा बच्चा
  • देखने को मिला मजेदार खेल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Langur Funny Video: सोशल मीडिया पर हर रोज कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसे देखने के बाद पेट गुदगुदी होने लगती है। इनमें एनिमल्स के वीडियो होते हैं, जो इतने कमाल होते हैं कि क्या ही कहा जाए? एक ऐसा ही वीडियो (Viral Video) हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपकी भी हंसी छूट जाएगी। इस वीडियो में आपको एक बच्चा नजर आएगा, जो एक लंगूर के पास जाता है। फिर कुछ ऐसा होता है, जो काफी मजेदार है।

Langur Funny Video

लंगूर ने बच्चे के सिर से जुएं निकाले (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक बच्चा लंगूर के पास जाता है और लंगूर उसके सिर पर अपना हाथ रखता है। इसके बाद बच्चे के बाल में से जुएं निकालने लगता है। ये नजारा इतना मजेदार है कि आप अपनी हंसी कंट्रोल ही नहीं कर पाएंगे। यूजर्स का कहना है कि लगता है बच्चा पुरानी पीढ़ी की यादों में चला गया है, इसीलिए लंगूर के पास जाकर इतने आराम से जुएं निकलवा रहा है।

End of Feed