'चैटजीपीटी ने हमारे रिश्ते को बचाया'...अमेरिकी कपल ने बताया कैसे AI ने झगड़ा सुलझाने में मदद की

Viral News: न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, मनोचिकित्सा के लिए मोटी रकम खर्च करने के बजाय, कपल्स अपने मसलों को हल करने के लिए AI-संचालित टूल का उपयोग कर रहे हैं। बता दें कि, यह कपल तकरीबन छह महीनों से विवाद को निपटाना चाह रहा था।

Viral News: AI के विकास की तेज गति लोगों के जीवन में कई तरह के बदलाव लेकर आ रही है। इस तकनीक से कपल अब रिश्ते के टकरावों को भी दूर कर रहे हैं। दरअसल, एक न‍िष्‍पक्ष राय कायम करने के लिए लोग ChatGPT की ओर रुख कर रहे हैं। कई कपल एआई और चैटजीपीटी का उपयोग सलाह लेने और मूल्यवान जानकारी प्राप्त करने के लिए भी कर रहे हैं। यहां तक कि लंबे समय से चली आ रही असहमतियों को सुलझाने के लिए भी कपल्‍स चैटबॉट का लाभ उठा रहे हैं। डोम वर्सासी और एबेला बाला के लिए, ChatGPT एक गेम-चेंजर रहा है।

एआई तकनीक से बचा रिश्‍ता।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, मनोचिकित्सा के लिए मोटी रकम खर्च करने के बजाय, कपल्स अपने मसलों को हल करने के लिए AI-संचालित टूल का उपयोग कर रहे हैं। बता दें कि, यह कपल तकरीबन छह महीनों से विवाद को निपटाना चाह रहा था। इसके लिए अब उन्‍होंने चैटजीपीटी का इस्तेमाल किया। लॉस एंजिल्स की 36 वर्षीय इन्‍फ्लुएंसर ने द पोस्ट को बताया, 'चैटजीपीटी ने हमारे रिश्ते को बचा लिया है।' प्रीमियम पैकेज के लिए उनको मात्र $20 प्रति माह पर चुकाना पड़ा। ChatGPT कपल्स को प्रदान कर रहा है। इस किफायती AI-संचालित टूल ने कपल को उनके विवाद को सुलझाने में भी मदद की। इससे महंगे थेरेपी सेशन के बिना एक-दूसरे के एंगल की गहरी समझ को बढ़ावा मिला।

End of Feed