Chandni Chowk का रिक्शावाला निकला जीनियस! 3 भाषाओं में बात कर विदेशियों को भी चौंकाया, देखें Video

सोशल मीडिया पर एक रिक्शेवाले का वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि रिक्शेवाले पर्यटकों के एक समूह से तीन-तीन भाषाओं में बात करते नजर आ रहा है।

वायरल न्यूज (Viral News): दिल्ली की भीड़भाड़ वाली गलियों की चकाचौंध में हर रोज कई कहानियां बनती हैं और कुछ तो ऐसी बनती हैं कि उनकी चर्चा चारों तरफ होने लगती है। हाल में एक ऐसे ही रिक्शेवाले की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसने लोगों का दिल जीत लिया। यह कहानी चांदनी चौक (Chandni Chowk) के सड़कों पर रिक्शा चलाने वाले एक साधारण रिक्शावाले की है। जिसका नाम असलम है। असलम का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें वे स्पेन से आए स्पैनिश पर्यटकों से उनकी भाषा यानी स्पैनिश में बात करते दिख रहे हैं।

Video Of Chandni Chowk Delhi Aslam Rickshawala

पर्यटकों से बात करते हुए रिक्शावाला (Instagram/@aslamrikshawwala)

रिक्शेवाले ने तीन भाषाओं में की बातचीत, पर्यटक रह गए हैरान

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि असलम उन पर्यटकों के एक बड़े से समूह से बड़ी ही आराम से बात करते दिख रहे हैं। पहले तो वे हिंदी में अपना इंट्रो देते हैं फिर अगले ही पल वे उनसे इंग्लिश में बात करने लगते हैं और इसके बाद तुरंत ही वे उन पर्यटकों से स्पैनिश में भी बात करने लगते हैं। असलम की इस असाधारण प्रतीभा को देख वहां मौजूद सारे पर्यटक उनसे बहुत प्रभावित होते हैं और मुस्कुराते हुए उनसे बातचीत करते नजर आते हैं।

End of Feed