Video: चूहा खा गई मगर उसके बच्चे पालने लगी ये बिल्ली, होश उड़ा देगा नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 1, 2024, 11:06 AM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि बिल्ली चूहों का ना सिर्फ ख्याल रखती है बल्कि अपने बच्चों की तरह उन्हें दूध तक पिलाती है। वीडियो में ये नजारा किसी को भी चौंका देगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • चूहों को पालने वाली बिल्ली
  • पिलाती है अपना दूध
  • होश उड़ा देगा नजारा

Viral Video Today: चूहे और बिल्ली के बीच हमेशा से ही छत्तीस का आंकड़ा रहा है। चूहा गलती से भी बिल्ली के सामने पड़ जाए, तुरंत हमला हो जाता है। आमतौर पर चूहे को बिल्ली के सबसे पसंदीदा शिकार में से एक माना जाता है। मगर क्या हो जब वही बिल्ली चूहों की जान बचाने में जुट जाए। उन्हें अपने बच्चों की तरह प्यार करे और अपना दूध तक पिलाए। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला नजारा हर तरफ छाया हुआ है। इसमें बिल्ली ऐसा कुछ करती नजर आती है जो शायद ही पहले कभी देखा होगा। वीडियो इतना जबरदस्त है कि कुछ ही समय में बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Viral Video

अपने बच्चों की तरह चूहों को पालती है बिल्ली। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

चूहों को दूध पिलाती है ये बिल्ली

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि बिल्ली शिकार की तलाश में थी कि तभी उसकी नजर चूहे पर पड़ी। बिल्ली ने घात लगाकर हमला किया और चूहे को दबोच लिया। मगर उसने जैसे ही चूहे को बिल से बाहर खींचा उसके साथ छोटे-छोटे बच्चे भी बाहर आ गए। फ्रेम में देखकर लगता है कि बिल्ली चूहे के बच्चों का भी शिकार करेगी। मगर होश उड़ जाएंगे कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। बिल्ली ने किसी भी बच्चे को अपने मुंह का निवाला नहीं बनाया। इसके उलट वो उन्हें ऐसे दुलार करती है। मानो सचमुच उन छोटे चूहों की मां हो। इसमें देखेंगे कि बच्चे उसका दूध तक पीते हैं और बिल्ली बड़े आराम से स्तनपान कराती है। फ्रेम में ये नजारा काफी सुखद लगता है।

End of Feed