वायरल न्यूज़

कार चोरों से बचने के लिए शख्स ने निकाला तगड़ा जुगाड़, देखकर आप भी हंसेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 1, 2024, 11:48 AM IST

Viral Video: इसमें देखेंगे कि एक शख्स ने गाड़ी चोरी होने से बचाने का गजब का जुगाड़ निकाल लिया। फ्रेम के आखिर में फिर जो दिखा बार-बार देखेंगे।

Image

शख्स ने चोरों से बचने का गजब तरीका निकाला। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने निकाला चोरों से बचने का तरीका
  • देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया में ऐसे ढेरों वीडियो हैं, जिनमें चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए चोर सीसीटीवी में कैद हुए हैं। इनमें देखा गया है कि चोर सेकंडों में महंगी गाड़ियां उड़ाकर ले जाते हैं। ऐसे ही चोरों से बचने के लिए एक शख्स ने कमाल का आइडिया निकाला है। इसमें शख्स चोरों से अपनी कार को बचाने के लिए जो कुछ करता है, शायद ही पहले देखा होगा। शख्स बकायदा अपनी कार घर के बाहर खड़ी करता है, मगर मजाल है कि कोई चोर उसकी कार चुरा सके। चोरों से बचने के लिए तगड़ा दिमाग चलाने वाले शख्स का ये वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। वीडियो कुछ ही देर में हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

लोहे के पिलर से बांध दी कार

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि कार घर के बार किनारे पर खड़ी हुई है। इसे साफ रखने के लिए बकायदा कवर से ढका गया है। अवारा कुत्तों से सुरक्षित रखने के लिए कवर पर बड़े-बड़े कांटे लगाए गए हैं। मजेदार है कि शख्स ने कार को चोरों से बचाने के लिए भी गजब का दिमाग लगाया है। दरअसल शख्स ने कार को सुरक्षित रखने के लिए इसे लोहे के पिलर से बांध दिया। फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि कार लोहे के पिलर के करीब खड़ी है और शख्स ने इसी पिलर से कार को बांध दिया है। अब मजाल है कि कोई चोर कार को चुराकर ले जा सके।

यहां देखिए वीडियो

मालूम हो कि शख्स का ये वीडियो अभी तक बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसे इंस्टाग्राम पर criminal_guys__ नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article