वायरल न्यूज़

Jugaad Ka Video: कूलर को ही बना दी तिपहिया गाड़ी, जिंदगी में नहीं देखा होगा ऐसा जुगाड़

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 1, 2024, 07:24 AM IST

Jugaad Ka Video: इसमें शख्स ने कूलर से ऐसा तगड़ा जुगाड़ बनाया है कि देखकर आंखों पर यकीन नहीं होगा। उसने कूलर को ही तिपहिया गाड़ी बना दिया।

Image

महज कूलर से शख्स ने बनाया ऐसा जुगाड़, देखकर होश उड़ जाएंगे। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • कूलर से बनाया तगड़ा जुगाड़
  • बना दिया तिपहिया वाहन
  • देखकर नहीं होगा यकीन

Jugaad Ka Video: जुगाड़ के मामले में भारत का कोई तोड़ नहीं है। यहां उन चीजों का जुगाड़ भी आसानी से खोज लिया जाता है, जिसके लिए बड़े-बड़े इंजीनियर हाथियार डाल देते हैं। यहां बड़ी से बड़ी मुश्किल को हल करने के लिए जुगाड़ों की लाइन लगी रहती है। ये भारत देश ही है जहां लाखों करोड़ों रुपये के वाहनों का भी तगड़ा जुगाड़ लगाकर विकल्प खोज लिया जाता है। अभी जुगाड़ से जुड़ा सोशल मीडिया में एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो वायरल है। इसमें एक शख्स ने इतना जबरदस्त जुगाड़ बनाया है जिसे देखकर दातों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो जाएंगे।

कूलर को बना दिया तिपहिया वाहन

वायरल वीडियो में देखेंगे कि एक शख्स ने हवा देने वाले कूलर का ही तिपहिया वाहन बना दिया। इसके लिए लड़के ने जो दिमाग लगाया तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे। कुछ सेंकड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि घर में कूलर काफी दिनों से खराब पड़ा था। शख्स ने इससे कुछ यूनिक चीज बनाने का प्लान बनाया। फिर क्या था शख्स ने तगड़ा दिमाग लगाया और कूलर को ही तिपहिया वाहन बनाने में जुट गया। हैरान हो जाएंगे कि शख्स ने अपनी इस सोच को सचमुच अंजाम तक पहुंचा दिया। उसने सचमुच कूलर का तिपहिया वाहन बना दिया।

यहां देखिए वीडियो

आते ही छा गया वीडियो

वीडियो में देखेंगे कि शख्स ने इसके लिए सबसे पहले कूलर के नीचे तीन पहिए फिट किए। इसके बाद उसने कूलर में छोटी सी मोटर लगाई और इसे पिछले पहियों सो फिट कर दिया। अब शख्स कूलर में बैठकर जैसे ही मोटर को स्टार्ट करता है तो कूलर भी इसके साथ ही आगे बढ़ता है। मालूम हो कि जबरदस्त जुगाड़ वाले शख्स का ये वीडियो अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर imran_soyla नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article