Viral Video: सोशल मीडिया में हमारी आंखों के सामने कब क्या नजर आ जाए, कहना मुश्किल होता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम भावुक हो जाते हैं। मगर कई बार ऐसा कुछ नजर आता है कि हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। मगर अभी जो वीडियो सामने आया है, वो इन सबसे अलग है। वीडियो में इस बार कुछ ऐसा नजर आया है जो किसी के भी होश उड़ा देगा। दरअसल वीडियो एक शख्स से जुड़ा है जो मार्केट में आस्तीन के सांप बेचता हुआ नजर आया है। इसमें शख्स के हाथ में बकायदा सचमुच आस्तीन के साप भी नजर आते हैं। शख्स का हैरान करने वाला वीडियो अभी तक हजारों लाखों बार देखा जा चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
वायरल हुआ आस्तीन के सांप का वीडियो। (फोटो- स्क्रीनशॉट)
वायरल हुआ वीडियो
सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि शख्स मार्केट में खड़ा है। उसके हाथ में छोटे-छोटे बहुत सारे सांप हैं। देखकर लगता है कि सभी सांप नकली है। मगर शख्स हाथ की कला से इन्हें हिलाता है, मानो सभी असली हों। मजेदार है शख्स सांपों को बेचते हुए इन्हें आस्तीन का सांप नाम देता है। इनमें शख्स सांपों को रिश्तेदार, दोस्त और दूसरे नाम देता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा जिसे देखकर हंसी भी बहुत आती है।
यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
मालूम हो कि आस्तीन के सांप बेचते हुए शख्स का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
