ये बनारस है गुरु.. यहां केक कटिंग भी मंत्रोच्चारण के साथ होता है, यकीन ना आए तो खुद देख लीजिए

इंस्टाग्राम पर बनारस के घाट का एक बड़ा ही शानदार वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें कुछ लड़के घाट पर बैठकर मंत्रोच्चारण के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • काशी के घाट पर दिखा अद्भुत दृश्य
  • केक काटने से पहले मंत्रोच्चारण
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Cake Cutting With Mantra Chanting: जन्मदिन पर केक काटने का रिवाज इन दिनों काफी तेजी से बढ़ रहा है। हर कोई अपने जन्मदिन पर केक काटना पसंद करता है। आपने देखा होगा कि लोग केक काटने से पहले केक पर मोमबत्ती या स्पार्कल लगाते हैं और फिर उसे बुझाकर केक काटते हैं। लेकिन इस बार आपको कुछ अलग व अनोखा देखने को मिलने वाला है। इस वीडियो (Viral Video) में आप सनातनी संस्कृति का अद्भुत दृश्य देखेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में कुछ लोग घाट किनारे बैठकर केक काटते नजर आ रहे हैं लेकिन इससे पहले सभी लोग मिलकर मंत्रोच्चारण कर रहे हैं। ये वीडियो बनारस के घाट का है, यह दृश्य आपको काफी पसंद आएगा। साथ ही आप बनारस के अतरंगी रूप को भी करीब से देख पाएंगे और यहां के लोगों को भी जान पाएंगे।

End of Feed