Dulha Dulhan Fight Video: भारत में शादियों के सीजन के दौरान इंटरनेट पर तमाम वीडियो वायरल होते हैं। शादियों के वो वीडियो सोशल मीडिया पर ज्यादा चलते हैं, जो दूल्हा-दुल्हन से जुड़े होते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर शादियों के हजारों वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें कुछ वीडियो काफी मजेदार होते हैं। जिन्हें देखकर घराती और बारातियों को तो मजा आता ही है। इसके साथ ही इंटरनेट यूजर्स को भी खूब मजा आता है। हालांकि, कई बार दूल्हा-दुल्हन के बीच लड़ाई भी हो जाती है।
एक-दूजे पर जमकर लात-घूंसा बरसाते हैं दूल्हा-दुल्हन
आज हमें एक वीडियो इंटरनेट पर ऐसा मिला, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन के बीच जो होता है, वह देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया है। दरअसल, इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन शादी की स्टेज पर ही जमकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं कि शादी के मंच पर ही दूल्हा-दुल्हन भयंकर तरीके से भिड़ जाते हैं। इसके बाद दोनों रिश्तेदारों के सामने ही एक-दूसरे को जमकर पीटते हैं। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि दोनों दूल्हा-दुल्हन न सिर्फ एक-दूसरे को मारते हैं, बल्कि एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे भी बरसाते हैं। बता दें कि दोनों के बीच मिठाई खिलाने की वजह से झगड़ा हुआ था। इसके बाद झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि शादी की स्टेज पर ही दूल्हा अपनी दुल्हन को मारने लगता है। जब दूल्हा हाथापाई शुरू करता है तो दुल्हन भी भड़क जाती है। इसके बाद वह अपना रौद्र रूप दिखा देती है। दुल्हन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचता है और वह दूल्हे का बाल पकड़कर मारने लगती है। फिलहाल वीडियो कहां का है, यह पता नहीं चल पाया है। वीडियो @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से वायरल हो रहा है।
