Viral Video: भारतीय सड़कों पर अगर आप सफर कर रहे हों, तो आपको कब क्या देखने को मिल जाए, इसकी कोई गारंटी नहीं है। जुगाड़ (Jugaad Video) के मामले में भारत का कोई मुकाबला नहीं है। कुछ जुगाड़ तो इतने अतरंगी होते हैं, जिन्हें देखकर हर कोई भौचक्के रह जाता है। जबकि, कुछ जुगाड़ की लोग जमकर तारीफ करते हैं। वहीं, कुछ जुगाड़ ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही अनोखा जुगाड़ वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप एक तरफ देसी दिमाग की तारीफ करेंगे, तो दूसरी तरफ हंसी के मारे लोटपोट हो जाएंगे।
सड़क पर दिखा अतरंगी जुगाड़ (तस्वीर साभार- @ranjankumargupta38010)
ये भी पढ़ें - VIDEO: जब नांव न मिली तो पुलिस के बैरिकेड को ही बना दिया 'देसी बोट', बाढ़ के पानी में बिहार के लड़कों का गजब जुगाड़
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नीली और सफेद रंग की बस सड़क पर चल रही है। पहली नजर में यह एक सामान्य बस लगती है, लेकिन जैसे ही कैमरा आगे की ओर बढ़ता है, असली ट्विस्ट सामने आता है। बस में आगे कोई सामान्य इंजन काम नहीं कर रहा, बल्कि उसे एक लाल रंग के ट्रैक्टर से जोड़ा गया है। ट्रैक्टर ड्राइवर बड़े मजे से बस को खींचते हुए सड़क पर आगे बढ़ा रहा है और बस के पायदान पर खड़े यात्री आराम से सफर का लुत्फ उठा रहे हैं। इस दृश्य को और भी ज्यादा मजेदार बनाता है इसके बैकग्राउंड में बजने वाला ऑडियो। वीडियो में किसी पौराणिक धारावाहिक का भारी-भरकम डायलॉग जोड़ा गया है। सड़क पर ट्रैक्टर से खिंचती हुई बस और बैकग्राउंड वाला यह डायलॉग मिलकर ऐसा तालमेल बिठाते हैं कि देखने वाला अपनी हंसी रोक ही नहीं पाता। देखें वीडियो...
सड़क पर दिखा अतरंगी जुगाड़
अक्सर जब सार्वजनिक या निजी गाड़ियां बीच सड़क पर खराब हो जाती हैं, तो उन्हें क्रेन की मदद से टो किया जाता है। लेकिन, लगता है कि यहां क्रेन का इंतजार करने के बजाय तुरंत 'देसी जुगाड़' अपनाया गया और ट्रैक्टर को ही बस का नया इंजन बना दिया गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को ranjankumargupta38010 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग पसंद कर चुके हैं। जबकि, तीन लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इंद्रदेव भी सोच रहे होंगे कि उनका रथ सासाराम की सड़कों पर क्या कर रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा कि जब बजट कम हो और सफर लंबा, तो ऐसा ही रथ काम आता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
