Driver Use Mobile While Driving: कहते हैं दुनिया घूमने में जितना मजा है, उतना ही दुर्घटना होने के चांसेस। काफी बार आपने देखा होगा कि किसी बस या फ्लाइट का एक्सीडेंट हो जाता है। कई बार तो बाइक लेकर भी लोग भीड़ जाते हैं। ऐसे में अधिकतर होता है कि ड्राइवर की आंख लग जाती है लेकिन इस वीडियो (Viral Video) में जो आप नजारा देखने वाले हैं, उसे देखने के बाद आप यही कहेंगे कि लगता है ड्राइवर खुद चाह रहा है कि एक्सीडेंट हो जाए।
चलती बस को छोड़ ड्राइवर चलाने लगा मोबाइल फोन (Image Credit - Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में ड्राइवर स्टियरिंग छोड़कर बस चला रहा है। इतना ही नहीं, वह आगे भी नहीं देख रहा है और ऊपर से मोबाइल चला रहा है। वीडियो में कैप्शन में लिखा है कि बस में उसके अलावा 69 यात्री सफर कर रहे हैं, जिनकी जिंदगी भी ड्राइवर के ही हाथों में ही है। ऐसे में इस परिस्थिति को देखते हुए आपको एक ही गाना याद आएगा- 'जिंदगी एक सफर है सुहाना, यहां कल क्या हो किसने जाना'।
चलती बस को छोड़ ड्राइवर चलाने लगा मोबाइल फोन
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि भाई एक्सीडेंट होने से जन्नत नहीं मिलती। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ड्राइवर का कहना है कि हम तो डूबेंगे सनम, साथ में तो तुमको भी ले डूबेंगे। इस वीडियो पर अब तक 1920 लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'auto_fashion_pk' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
