वायरल न्यूज़

Funny Video: तौलिया लपेटकर बीच चौराहे पर नोरा फतेही बनता दिखा शख्स, आते-जाते लोगों ने लिए खूब मजे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 9, 2023, 02:48 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह तौलिया लपेटकर नोरा फतेही बनता दिख रहा है। ऐसे में इस वीडियो पर यूजर्स के काफी मजेदार कमेंट्स देखने को मिल रहा है।

Image

बीच चौराहे पर नोरा फतेही बनता दिखा शख्स (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • नोरा फतेही बनता दिखा शख्स
  • शख्स ने बीच चौराहे पर तौलिया लपेटकर किया डांस
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Funny Dance Video: काफी बार इंटरनेट पर कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देखने के बाद पूरा दिन बन जाता है। ऐसे में ये भी वीडियो भी आपको खासा पसंद आने वाला है। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में आपको एक शख्स नजर आएगा, जो डांस करता दिख रहा है लेकिन उसके डांस करने के तरीके और ड्रेस को देख आप खुद शर्म से लाल हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स ने तौलिया लपेटा हुआ है और बीच चौराहे पर खड़ा है, जहां काफी बार ट्रैफिक पुलिस देखने को मिल जाती है। ऐसे में वह तौलिया लपेटकर खुद को नोरा फतेही समझ रहा है और डांस कर रहा है। ऐसे में वहां से गुजर रहे एक शख्स ने कार में से इस पूरे नजारे का वीडियो बना लिया, जो अब काफी वायरल हो रहा है।

बीच चौराहे पर नोरा फतेही बनता दिखा शख्स

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ऐसे लोगों को कुछ भी नहीं सकता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि लगता है भाई का मानसिक संतुलन पूरी तरह से हिल चुका है। इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'dumbest_man1811' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article