Desi Jugaad: सफाई करने के लिए शख्स ने लगाया ऐसा जुगाड़, देखकर दंग रह गए लोग, कहा - धांसू व्यवस्था

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 9, 2023, 01:32 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक देसी जुगाड़ का कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स ने सफाई करने के लिए जबरदस्त देसी जुगाड़ लगाया है। इसे देखने के बाद लोग उसके दिमाग की खूब तारीफ कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने लगाया कमाल का जुगाड़
  • सफाई करने के लिए लगाया देसी जुगाड़
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: इंस्टाग्राम-फेसबुक तमाम ऐसे साइट्स हैं, जहां लोग अपनी मेमोरीज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में कुछ वीडियो (Viral Video) जुगाड़ वाली होती हैं, जिसे देखने पर एकदम से माथा ही घूम जाता है। क्योंकि इतना तो कोई डॉक्टर या इंजीनियर भी नहीं सोच सकता। वायरल हो रहा यह वीडियो भी कुछ ऐसा ही देखने में लग रहा है, जिसमें शख्स ने सफाई करने के लिए ऐसा जुगाड़ लगाया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स ने सफाई करने के लिए हाथों का इस्तेमाल ना करके मशीन का इस्तेमाल किया और उसमें चार झाड़ू फिक्स कर दिया और बिना हाथ लगाए ही शहर की सफाई करने निकल पड़ा। ऐसे में जो भी यह वीडियो देख रहा है, वह उसके दिमाग की खूब तारीफ कर रहा है।

End of Feed