Aladdin With Magic Carpet: कल्पना वाली दुनिया वाकई में कितनी खूबसूरत होती है, इसका प्रमाण हमें टीवी और सोशल मीडिया (Viral Video) पर देखने को मिल ही जाता है। जादुई कार्पेट वाले अलादीन के बारे में आप सभी ने सुना ही होगा, जिसका एक सीरियल भी पहले आया करता था। ऐसे में अगर वह आपके सामने आ जाए तो आप क्या करेंगे? रील वाली दुनिया के हीरो को रीयल में देखने के बाद आपका कैसा रिएक्शन होगा? आइए जानते हैं..
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको टीवी वाला अलादीन नजर आएगा, जिसे अब तक आप टीवी में देखते आए हैं। जी हां, वही अलादीन जिसके पास जादुई कार्पेट था और वह उसके सहारे जहां चाहे वहां चला जाता था। ऐसे में गुरुग्राम की सड़कों पर जब अलादीन निकला तो लोग एकदम से दंग रह गए। हालांकि, यह एक प्रैंक था, जो एक शख्स ने किया था।
गुरुग्राम की सड़कों पर जादुई कार्पेट के साथ नजर आया अलादीन
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि बच्चे तो इसे देख एकदम से खुश हो जाएंगे। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भाई फ्राइडे नाइट में मत निकलना, नहीं तो कोई उड़ाकर ले चला जाएगा। इस वीडियो पर अब तक 14 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'kevin.koul' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
