Saand Ka Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको तरह के तरह वीडियो (Viral Video) देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) इतने फनी होते हैं, जिन्हें देखते ही लोग ठहाके लगाने लगते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Shocking Video) ऐसे होते हैं अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Trending Video) सीधे दिल को छू लेते हैं। यूजर्स इन वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हक्के-बक्के रह जाएंगे। क्योंकि, एक सांड बाइक सवार की ऐसी हालत कर दी, जिसे देखकर एक पल के लिए कोई भी कांप जाए।
सांड का हाहाकारी अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)
आमतौर पर लोग सांड से बचकर ही रहते हैं। क्योंकि, सांड कब, किस पर हमला कर दे कुछ कह नहीं जा सकता। इस वायरल वीडियो में भी आपको सांड का हाहाकारी अंदाजा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं बीच सड़क एक सांड खड़ा है। एंबुलेंस को भी रास्ता देने के लिए तैयार नहीं था। वहीं, एंबुलेंस के पीछे एक बाइक सवार खड़ा था। किसी तरह एंबुलेंस वाला वहां से निकल पाया, लेकिन बाइक सवार सांड की चपेट में आ गया। सांड ने बाइक सवार को ऐसे पटका कि उसे दिन में तारे नजर आ गए होंगे। यकीन मानिए इस नजारे को देखने के बाद आपके रोंगटे जरूर खड़े हो गए। दिल थामकर देखें वीडियो...
सांड का खतरनाक अंदाज
वीडियो देखकर आप भौचक्के रह गए होंगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'sudha_sharma_o9' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस हाहाकारी वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि लग रहा है सांड काफी खतरनाक मूड में था। कुछ का कहना है कि शख्स की किस्मत अच्छी थी कि वो बच गया वरना परिणाम खतरनाक हो सकता था। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
