Bandar Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसे-ऐसे नजारे (Shocking Video) देखने को मिलेंगे, जिनके बारे में कई बार आप सोच भी नहीं सकते हैं। कुछ नजारे तो इतने फनी (Funny Video) होते हैं कि जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ नजारों (Trending Video) को देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जो सीधे लोगों का दिल जीत लेते हैं। यूजर्स इन वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और हंसी भी छूटेगी। क्योंकि, इस वायरल वीडियो में एक बंदर ने मूंगफली के ठेले पर जमकर धमाल मचाया है।
बंदर का स्वभाव कैसा होता है, इससे तो जरू आप सब वाकिफ होंगे। कई बार तो बंदर ऐसी हरकत कर देता है, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कई बार लोग परेशान भी हो जाते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा नही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं बाजार में मूंगफली का ठेला लगा हुआ है। अचानक एक बंदर वहां पहुंच जाता है और उछल कर ठेले के ऊपर आ धमकता है। इसके बाद बंदर का तूफानी अंदाज शुरू हो जाता है। लोग उसे ठेले से हटाने की भी कोशिश करते हैं, लेकिन वो अपना तूफानी अंदाज लगातार जारी रखता है। आखिर में क्या होता है आप खुद इस वीडियो को देख लें...
बंदर का हाहाकारी अंदाज
वीडियो देखकर आपकी हंसी भी जरूर छूट रही होगी। सोच रहे होंगे कि बंदर ने तो माहौल बना दिया। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'ptunevideo' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि लगता है बंदर मूंगफली बेचने आया है। किसी का कहना है कि बंदर से पंगा नहीं लेने का रे बाबा....। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
